Friday, February 24, 2017

Chachhan Mata Temple Nawagaon (छछान माता मंदिर नवागाँव तुमगांव महासमुन्द)

छछान माता रानी का मंदिर महासमुन्द जिले के अंतर गत  आता है
जिला मुख्याल  से इसकी दूरी महज 30 कि .मी है

यह मंदिर मुख्य राज मार्ग NH 53 पर रोड के किनारे उची पहड़ी पर स्थित है | यह पहाड़  नवागाँव के समीप है| माता रानी एक गुफा के अन्दर विराजमान है माता को स्वप्न देवी भी कहा जाता है|
माता रानी कि पूजा अर्चना करने के लिए दूर दूर से भक्त जन आते है | मुख्य  मार्ग पर मंदिर स्थित होने के कारन भक्तो का आना जाना बना रहता है | इस मंदिर में मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है |

यहाँ पर सामान्य दिनों कि अपेक्षा नवरात में काफी ज्यादा भीड़ देखी जाती  है | यहाँ पर दोनों नवरात पर भक्तो के द्वारा बड़ी श्रधा के भाव के साथ मनोकामना ज्योति जलाई जाती है | और माता रानी किसी को नीरास नहीं करती है और सभी कि
मनोकामना सहज ही पूरी कर देती है | माता के दर्शन मात्र से सभी कास्ट दूर हो जाते है |
इस पहाड़ पर चढ़ कर वहा के नजारों को देखने का अपना ही एक अलग ही अनुभव होता है | चारो तरफ विसाल चट्टान ,से घिरा हुवा बड़ी -बड़ी पेड,उस स्थान को और अधिक रमणीय बनाते है जिसके कारन रास्ते में गुजरने वाले यात्री सहज ही इस स्थाण कि ओर  खीचि  चले जाते है  यहाँ पर आके और  माता के दर्शन कर  सुकून अनुभव करते है
मंदिर कि रुपरेखा :- सर्व प्रथम प्रवेश द्वार मिलता है उसके बाद आगे जाने से शिव जी कि प्रतिमा पृथ्वी के उपर नृत्य करते हुवे विराज मान है फिर पहाड़ कि चढाई होती है | रास्ते में  शिव लिंग   के दर्शन होते है फिर आता है

माता का मंदिर मंदिर से पहले आगन में माँ दुर्गा और माँ काली कि प्रतिमा बनी हुई है उसके बाद इक छोटी सी गुफा के अन्दर माता विराजमान है | जिसमे माता के मोहनी
सूरत के दर्शन होते है | गुफा के समीप माता का ज्योति कक्ष बना हुवा है | मंदिर के परिसर पर गुफा के अन्दर काली माता विराज मान है |


निवेदन ;- सभी भक्त जानो से निवेदन है कि मंदिर परिसर पर कोई तोड़ फोड़ ना करे धार्मिक जगा है भजन कीर्तन करे  तथा  पर्यावरण को स्व्छ  बनाये रखने  में अपना सहयोग प्रदान करे और कोई भी यदि  कोई अनुचित कार्य करता है| तो  उसे  रोकने का प्रायस करे|माता आपकी मनोकामना जरुर पूरी करेगी ||जय माता दी ||
      

1 comment: