Saturday, April 14, 2018

Maa Bamleshwari Temple Dongargarh,Chhattisgarh { माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ - राजनादगांव }

Bamleshwari Temple Dongargarh -Rajnandgaon cg

माँ बम्लेश्वरी देवी का विश्व विख्यात मंदिर राजनादगांव जिले के डोंगरगढ़ की प्रसिद्ध पहाड़ी पर लगभग 1600  फिट की उचाई पर स्थित है| दर्शन के लिए लगभग 1000 सीडी चढ़नी पड़ती है| लोक मान्यता है| कि  डोंगरगढ़ 2200  वर्ष से भी अधिक प्राचीन नगर है|
chhattisgarh tourism place
माँ बम्लेश्वरी

पहाड़ी के निचे छोटी बम्लेश्वरी का मंदिर स्थित है| यहाँ श्रधालुओ का आना जाना हर समय बना रहता है| यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है| मंदिर की शोभा भी काफी अदभुद है | यहाँ पर भक्त जनो को आकर्षित करने  के लिए ना ना प्रकार की निर्माधीन मुर्तिया बनी  हुई है| यहा  पर नवरात्र के समय विशाल जन समुदाय माता के दर्शन के लिए उमड़ते है | यहाँ भारी मात्रा में मनोकामना ज्योति भक्तो के द्वारा जलाई जाती है|

सबसे उत्तम व्यवस्था यह है|  की जो पहाड़ी पर चढ़ने के लिए असमर्थ है| वह माता के दरबार में (लिफ्ट )उड़न खटोला के माध्यम से माता के दरबार में पहुंच सकते  है| यह स्थान को सिद्ध शक्ति पीठ के नाम से भी जाना जाता है |

यही से कुछ दुरी पर ब्रम्हगिरी पर्वत पर विशाल बुद्ध प्रतिमा के दर्शन कर सकते है |

कैसे पहुंचे :-- यह मंदिर मुंबई - हावड़ा रेल मार्ग पर डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन से ३ कि.मी और राजनादगांव शहर से सड़क मार्ग द्वारा 40 कि. मी की दुरी पर स्थित है | यहाँ नवरात के समय भव्य  मेले का आयोजन किया जाता है |

इन्हे भी जरूर देखे :-



Friday, April 13, 2018

Ashtabhuji Devi Temple Adbhar { अष्टभुजी देवी मंदिर अड़भार, जिला - जांजगीर -चांपा }

अस्टभुजी देवी मंदिर अड़भार, जिला - जांजगीर -चांपा
प्राचीन नगर अड़भार में माँ अष्टभुजी देवी की दक्षिण मुखी प्रतिमा विराजमान है | पुरातत्व विभाग द्वारा
Adbhar Janjgir-Champa
Ashtabhuji Devi - Adbhar

सरक्षित है | पांचवी - छटवी शताब्दी के पूरा अवशेष मिलते है | इतिहास में अड़भार का उल्लेख अष्द्वार के रूप में मिलता है|
cg tourism

कैसे पहुंचे इस प्राचीन मंदिर तक :- यह मंदिर जांजगीर -चांपा  जिले के शक्ति स्टेशन से ११ किलोमीटर दक्षिण -पूर्व की ओर स्थित है | नियमित रूप से बस ऑटो चलती रहती है |   

Sunday, April 8, 2018

Barnwapara Wildlife Mahasamund (बारनवापारा अभ्यारण महासमुंद छत्तीसगढ़ )


Barnwapara Wildlife Mahasamund - बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य


बारनवापारा अभ्यारण छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में स्थित है| इसकी स्थापना १९७६ मे की गयी थी| यह २४५ वर्ग कि. मी में फैला हुवा है| प्राकृतिक प्रेमियों के लिए बहुत सुन्दर स्थान है| 
Barnwapara Wildlife Mahasamund


जिला मुख्यालय से इसकी दुरी ५५ कि.मी पर है| रायपुर से १०० कि.मी कि दुरी पर स्थित है| इस स्थान पर ठहरने के लिए रिसोर्ट का निर्माण किया गया है |  खुले वन में जंगल सफारी कि मदद से जानवरों को आसानी से देखा जा सकता है| 
barnayapara in mahasamund

इस अभ्यारण में ज्यादा तर साकाहारी जानवर पाए जाते है|  जिसमे चीतल,हिरन ,बन्दर , सांभर,बाघ ,तेंदुवा ,भालू ,चिंकारा ,मोर आदि है| मगर सर्वाधिक मात्र में यहाँ सर्प व सांभर पाया जाता है| 
chhattisgarh wildlife

साथ ही बेश कीमती पेड़ पौधे व जड़ी बूटी पाई जाती है| 
इस अभ्यारण के बीच से बलमदेई नदी गुजरती है| 
mahasamund dist

साथ ही इस अभ्यारण में देवधर जलप्रपात स्थित है| यहाँ से सीधे जंगल के रास्ते से वाल्मीकि आश्रम तुरतुरिया महज १३ कि.मी में स्थित है | तुरतुरिया से पक्की रास्ते से सिरपुर पंहुचा जाता है|