Saturday, April 14, 2018

Maa Bamleshwari Temple Dongargarh,Chhattisgarh { माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ - राजनादगांव }

Bamleshwari Temple Dongargarh -Rajnandgaon cg

माँ बम्लेश्वरी देवी का विश्व विख्यात मंदिर राजनादगांव जिले के डोंगरगढ़ की प्रसिद्ध पहाड़ी पर लगभग 1600  फिट की उचाई पर स्थित है| दर्शन के लिए लगभग 1000 सीडी चढ़नी पड़ती है| लोक मान्यता है| कि  डोंगरगढ़ 2200  वर्ष से भी अधिक प्राचीन नगर है|
chhattisgarh tourism place
माँ बम्लेश्वरी

पहाड़ी के निचे छोटी बम्लेश्वरी का मंदिर स्थित है| यहाँ श्रधालुओ का आना जाना हर समय बना रहता है| यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है| मंदिर की शोभा भी काफी अदभुद है | यहाँ पर भक्त जनो को आकर्षित करने  के लिए ना ना प्रकार की निर्माधीन मुर्तिया बनी  हुई है| यहा  पर नवरात्र के समय विशाल जन समुदाय माता के दर्शन के लिए उमड़ते है | यहाँ भारी मात्रा में मनोकामना ज्योति भक्तो के द्वारा जलाई जाती है|

सबसे उत्तम व्यवस्था यह है|  की जो पहाड़ी पर चढ़ने के लिए असमर्थ है| वह माता के दरबार में (लिफ्ट )उड़न खटोला के माध्यम से माता के दरबार में पहुंच सकते  है| यह स्थान को सिद्ध शक्ति पीठ के नाम से भी जाना जाता है |

यही से कुछ दुरी पर ब्रम्हगिरी पर्वत पर विशाल बुद्ध प्रतिमा के दर्शन कर सकते है |

कैसे पहुंचे :-- यह मंदिर मुंबई - हावड़ा रेल मार्ग पर डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन से ३ कि.मी और राजनादगांव शहर से सड़क मार्ग द्वारा 40 कि. मी की दुरी पर स्थित है | यहाँ नवरात के समय भव्य  मेले का आयोजन किया जाता है |

इन्हे भी जरूर देखे :-